Intro : भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने भारत की तरफ से खेलते हुए उच्च कोटि का प्रदर्शन किया हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 300 से ऊपर वनडे मैच भारत के लिए खेले और आज हम उनके इस वनडे करियर के बारे में ही विस्तार से बात करेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी का वनडे करियर
मैच - महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर में 350 मैच खेले
रन - 350 मैचों में 10773 रन बनाए
सर्वाधिक स्कोर - धोनी का सर्वाधिक स्कोर 183 नाबाद रहा जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 31 अक्टूबर 2005 में बनाया
औसत - धोनी ने 50.57 की औसत से रन बनाएं
शतक/अर्धशतक - महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर में 10 शतक व 73 अर्धशातक लगाए
महेंद्र सिंह धोनी का पहला और आखिरी वनडे मैच
पहला वनडे मैच -भारत का बांग्लादेश दौरा जहां भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलने थे 23 दिसंबर 2004 को भारत बनाम बांग्लादेश का पहला वनडे मैच एम.ए अजीज स्टेडियम, बांग्लादेश में खेला गया जहां इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी अपना पहला वनडे मैच खेलते हैं
धोनी अपने पहले वनडे मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं महेंद्र सिंह धोनी पहली गेंद खेलते हैं पहली गेंद पर सिंगल लेने जाते हैं और रन आउट हो जाते हैं अपने और शून्य रन ही बना पाते है हालांकि यह मैच भारत जीत जाता है और इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद कैफ बनते हैं।
आखिरी वनडे मैच - धोनी अपना आखिरी वनडे मैच 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 10 जुलाई 2019 को ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, इंगलैंड में खेलते हैं
जहां सामने होती है न्यूजीलैंड यह सेमीफाइनल मैच भारत के हाथ से निकलता जा रहा था फिर महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के बीच एक अच्छी साझेदारी होती हैं लेकिन फिर महेंद्र सिंह धोनी 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेल रन आउट हो जाते हैं फिर कुछ समय बाद रवींद्र जडेजा भी आउट हो जाते हैं और भारत यह मैच हार जाता है।
