वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में 5 भारतीय शामिल

 Intro : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महज़ 10 खिलाड़ी ही वनडे में दोहरा शतक जैसे किर्तिमान तक पहुंच पाए हैं जिसमें से 5 तो भारतीय खिलाड़ी ही हैं।

Indian Players With Double Century In ODI


वनडे में दोहरे शतक की शुरुआत

द गॉड ऑफ़ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर पहले खिलाड़ी थें जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया था यह कारनामा सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में किया था उसके बाद अब तक कुल 10 खिलाड़ी वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं 

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

1. सचिन तेंदुलकर  

Indian Players With Double Century In ODI
Sachin Tendulkar ©ICC

सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था जहां उन्होंने 147 गेंदों में 200 रन की नाबाद पारी खेली थीं जिसमें उन्होंने 25 चौके व 3 छक्के जड़े थें 

2. वीरेंद्र सहवाग 

Indian Players With Double Century In ODI
Virendra Sehwag ©ICC 

दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं सचिन तेंदुलकर के साथ ओपनिंग करने वाले वीरेंद्र सहवाग। वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2011 में दोहरा शतक लगाया था जहां उन्होंने 149 गेंदों में 219 रन की पारी खेली थीं जिसमें 25 चौके व 7 छक्के शामिल थें 

3. रोहित शर्मा

Indian Players With Double Century In ODI
Rohit Sharma ©ICC

तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा, जिन्होंने 3 बार दोहरा शतक लगाया हैं रोहित शर्मा वनडे में 3 दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं

 पहला दोहरा शतक - रोहित शर्मा ने पहला दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में लगाया था जहां उन्होंने 158 गेंदों में 209 रन की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 12 चौके व 16 छक्के लगाए

दूसरा दोहरा शतक - रोहित शर्मा ने पहला शतक लगाने के बाद अगले साल यानी 2014 में ही दूसरा दोहरा शतक लगा दिया था जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन की पारी खेली थीं जिसमें 33 चौके व 9 छक्के शामिल थें यह वनडे में एक खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वाधिक स्कोर है जिसे तोड़ना बहुत ही मुश्किल हैं 

तीसरा दोहरा शतक - साल 2017 में एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा दोहरा शतक लगा देते हैं जहां उन्होंने 153 गेंदों में 208 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 चौके व 12 छक्के शामिल थें 

 4. ईशान किशन

Indian Players With Double Century In ODI
Ishan Kishan ©ICC

दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी है ईशान किशन। ईशान किशन ने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था जहां उन्होंने 131 गेंदों में 210 रन की पारी खेली थीं इस दौरान उन्होंने 24 चौके व 10 छक्के लगाए थें 

 5. शुभमन गिल 

Indian Players With Double Century In ODI
Shubman Gill ©ICC

शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने वाले पांचवे व आखिरी भारतीय खिलाड़ी हैं शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था जहां उन्होंने 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली थीं जिसमें 19 चौक व 9 छक्के शामिल थें।


Post a Comment

Previous Post Next Post