![]() |
| Mahendra Singh Dhoni |
Intro : बात है IPL 2016 की जहां एक ऐसा मैच खेला गया जहां पर जीतने के लिए आखिर की 6 गेंदों में 30 रन की जरूरत थी और सामने थे मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी। कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से यह पहाड़ जैसा स्कोर बनाया आज हम इसी विषय पर बात करेंगे।
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
IPL 2016 का 53वा मैच जो खेला गया राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब जिसका नाम बाद में पंजाब किंग्स कर दिया गया के बीच। टॉस जीता पंजाब ने और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को 173 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 19 ओवर में 150 रन बना दिए और अब जीतने के लिए आखिर की 6 गेंदों में 23 रन की जरूरत थी पंजाब की तरफ से गेंदबाजी की कमान अक्षय पटेल के हाथ में थी और सामने बल्लेबाजी कर रहे थे महेंद्र सिंह धोनी।
महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी पारी
पहली गेंद - 42 रन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे पहली गेंद डॉट हो जाती है और अगली गेंद वाइट हो जाती है और वाइड का एक रन मिल जाता है अब जीत के लिए 5 गेंदों में 22 रन की जरूरत थी
दूसरी गेंद - दूसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी छक्का लगा देते हैं।
तीसरी गेंद - अगली गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी शॉट मारते हैं परंतु बाउंड्री नहीं मिलती, इसी के चलते धोनी रन नहीं लेते और अब 3 गेंदों में 16 रन की जरूरत थी।
चौथी गेंद - इस बार महेंद्र सिंह धोनी चुके नहीं, और चौका लगा देते हैं और अब जीत के लिए 2 गेंदों में 12 रन की जरूरत थी यानी अब जीतने के लिए 2 गेंदों में 2 छक्के लगाना अनिवार्य था।
पांचवी गेंद - पांचवीं गेंद में धोनी एक छक्का लगाते है और मैच अभी भी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए बना हुआ था अब चाहिए थे एक गेंद पर 6 रन।
छठी गेंद - अब आखिरी गेंद पर 6 रन की जरूरत थी मैच फंसा हुआ था और अब आखिरी गेंद पर धोनी वो काम करके दिखाते है जिसके लिए फिनिशर धोनी जाने जाते हैं आखिरी गेंद पर धोनी छक्का लगा देते है और यह मैच राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स जीत जाता है।
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना देती हैं और यह मैच 4 विकेट से जीत जाती है।
मैन ऑफ़ द मैच - महेंद्र सिंह धोनी 32 गेंदों में नाबाद 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हैं इस तूफानी पारी में धोनी 5 छक्के और 4 चौके लगाते है और इस मैच में अपनी तूफानी पारी के चलते मैन ऑफ़ द मैच बनते हैं।

