Intro : आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2010 के बाद से जब-जब फाइनल में पहुंची है हर बार फाइनल मैच अपने नाम करने में सफल रही हैं।
![]() |
| ©Mumbai Indians |
मुंबई इंडियंस का फाइनल में दबदबा
5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 6 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची हैं जिसमें से 5 बार फाइनल में सामने वाली टीमों को हराकर विजेता बनी हैं
2010 से मुंबई इंडियंस लगातार 5 बार फाइनल में पहुंची जहां पांचो बार फाइनल मैच जीतने में सफल रही
![]() |
| ©Mumbai Indians |
पहला फाइनल - मुंबई इंडियंस 2010 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को फाइनल में हराकर पहला आईपीएल किताब अपने नाम किया था उसके बाद मानों मुंबई ने आईपीएल फाइनल जीतने का इरादा बना लिया था उसके बाद जब-जब मुंबई फाइनल में पहुंची हर बार आईपीएल का किताब अपने नाम करने में सफल रही हैं
दूसरा फाइनल - 2013 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बनते हैं रोहित शर्मा और फिर दूसरी बार मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंचती है जहां फाइनल में चेन्नई को हराकर पहली बार आईपीएल किताब अपने नाम करती हैं
तीसरा फाइनल - तीसरी बार मुंबई इंडियंस आईपीएल 2015 में फाइनल में पहुंचती हैं जहां उनके सामने एक बार फिर चेन्नई होती हैं, इस मैच में भी मुंबई इंडियंस चेन्नई को मात देते हुए आईपीएल 2015 का खिताब अपने नाम कर लेती हैं
चौथा फाइनल - चौथी बार मुंबई इंडियंस आईपीएल 2017 में फाइनल में पहुंचती है जहां उनका सामना उस समय की आईपीएल की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट से होता हैं मुंबई इंडियंस फाइनल में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को हराकर तीसरा आईपीएल किताब अपने नाम करती हैं
पांचवा फाइनल - मुंबई इंडियंस आईपीएल 2019 में पांचवीं बार फाइनल में पहुंचती हैं जहां फाइनल में एक बार फिर मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग से होता हैं जहा आखिरी 1 गेंद पर चेन्नई को जीतने के लिए 2 रन की जरूरत होती हैं परंतु लसिथ मलिंगा की सटीक यॉर्कर गेंद के चलते 1 रन भी नहीं बनता हैं और यह रोमांचक फाइनल मुंबई इंडियंस 1 रन से जीतकर अपने नाम कर लेती हैं
छठा फाइनल - मुंबई इंडियन छठी और आखिरी बार आईपीएल 2020 में फाइनल में पहुंचती हैं जहां फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 5 आईपीएल खिताब अपने नाम करने में सक्षम हो जाती हैं।
केवल एक बार चूकी फाइनल
आईपीएल 2010 मुंबई इंडियंस के लिए एक ऐसा सीजन साबित हुआ जहां मुंबई इंडियंस फाइनल में तो पहुंची परंतु वहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा, उसके बाद तो मुंबई लगातार फाइनल में पहुंची और किताब जीतते चली गई। उसके बाद मुंबई ने अपनी हार का बदला भी चेन्नई से लिया, आईपीएल 2010 के बाद दोनों टीमें 3 बार फाइनल में टकराई जहां तीनों बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी हैं
अंततः इस तरह 2010 के बाद से मुंबई इंडियन जब-जब फाइनल में पहुंची तब-तब आईपीएल फाइनल अपने नाम करने में सफल रही हैं।

